1. भारत के मुख्य न्यायधीश (Chief Justice of India) एन.वी. रमण (N.V Raman) ने अपने उत्तरधिकारी (Successor)के रूप में किसके नाम की सिफारिश की है?
उत्तर- भारत के मुख्य न्यायधीश (Chief Justice of India) एन.वी. रमण (N.V Raman) ने अपने उत्तरधिकारी (Successor) के रूप में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित (Justice Uday Umesh Lalit) के नाम की सिफारिश की है |
2. चीन ने अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कैसे शुरू किया?
उत्तर- चीन ने ताइवान को घेरकर अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है |
3. DRDO ने स्वदेशी रूप से विकसित किसका सफल परिक्षण किया?
उत्तर- DRDO ने स्वदेशी रूप से विकसित (Indigenously Developed) लेजर निर्देशित एटीजीएम (Laser Guided ATGM) का सफल परिक्षण किया है |
4. PM मोदी ने गुजरात (Gujarat) में किस परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन और शिलन्यास किया?
उत्तर- PM मोदी ने गुजरात (Gujarat) में श्रीमंद रामचंद्र मिशन की कई परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन और शिलन्यास किया है |
5. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) द्वारा आइसक्रीम पार्लर(Ice Cream Parlor) पर कितनी % वस्तु व सेवा कर (GST) लगाया गया है?
उत्तर- केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) द्वारा आइसक्रीम पार्लर (Ice Cream Parlor) पर 18% वस्तु व सेवा कर (GST) लगाया गया है |