करंट अफेयर्स (Current Affairs) 26 नवंबर 2022-

1. FIFA World Cup 2022 में कल 25 नवंबर को किस-किस टीम के बीच मैच हुआ था?

उत्तर- FIFA World Cup 2022 में कल 25 नवंबर को Wales vs Iran की टीम के बीच मैच हुआ था | जिसमे Iran ने जीत हासिल की | 

2. सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 25 नवंबर को शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में कितना उतार-चढ़ाव हुआ?

उत्तर- सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 25 नवंबर को शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी मे दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 20.96 अंको की बढ़त के साथ 62.293.64 अंकों पर बंद हो गया और निफ़्टी 28.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,512.72 अंकों पर बंद हुआ | 

3. भारतीय मूल के ज़र्मन नागरिक गुरदीप सिंह रंधावा ज़र्मनी में राजनीतिक दल में किस पद पर नियुक्त किये गए है?

उत्तर- भारतीय मूल के ज़र्मन नागरिक गुरदीप सिंह रंधावा ज़र्मनी में राजनीतिक दल में थुरिंगिया स्टेट किश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) पार्टी प्रेसिडियम के पद पर नियुक्त किये गए है | 

4. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश के नए सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश के नए सेना प्रमुख के रूप में ले. जनरल असीम मुनीर को नियुक्त किया है | 

5. 26 नवंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है | क्युकी 26 नवंबर 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *