1. फुटबॉल विश्व कप के 24 नवंबर के ग्रुप एच के आज के दूसरे मुकाबले में किस-किस टीम के बीच मुकाबला हो रहा है?
उत्तर- फुटबॉल विश्व कप के 24 नवंबर के ग्रुप एच के आज के दूसरे मुकाबले में पुर्तगाल और धाना टीम के बीच मुकाबला हो रहा है |
2. भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाया है?
उत्तर- भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया के तहत विकसित की गयी देश की पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम को अधिग्रहण करने के लिए कदम उठाया है | इसके लिए वायु सेना ने सरकार को 1,400 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव रखा है |
3. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड कब होंगी?
उत्तर- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड 10 दिसंबर 2022 को होंगी |
4. दुनिया के सबसे ऊँचे बल्क पेट्रोलियम स्टोरेज डिपो का उद्गाटन कहाँ और किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर- दुनिया के सबसे ऊँचे बल्क पेट्रोलियम स्टोरेज डिपो का उद्गाटन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह के निमो क्षेत्र में कल 24 अक्टूबर को सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल द्वारा किया गया है |
5. 25 नवंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 25 नवंबर को अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (International Day For the Elimination of Violence Against Women) मनाया जाता है |