करंट अफेयर्स (Current Affairs) 23 नवंबर 2022-

1. प्रधानमंत्री मोदी ने रोज़गार मेले के दौरान कौनसा कोर्स लांच किया और कितने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया?

उत्तर- प्रधानमंत्री मोदी ने कल 22 नवंबर को रोज़गार मेले के दौरान सभी नए नियुक्ति के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स लांच किया और रोज़गार मेले में 71,056 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया | 

2. भारत के रक्षा मंत्री कौन-सी बैठक में भाग लेने के लिए गए है और वह कहाँ गए है?

उत्तर- भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 नवंबर को आयोजित होने वाली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए गए है और इस बैठक का आयोजन कंबोडिया सीम रीप में किया गया है | 

3. FIFA World Cup के तीसरे दिन अर्जेंटीनी और सऊदी अरब के बीच हुए मैच में किसने जीत हासिल की है?

उत्तर- FIFA World Cup के तीसरे दिन अर्जेंटीनी और सऊदी अरब के बीच हुए मैच में सऊदी अरब ने 2-1 से हराकर जीत हासिल की है | 

4. जकार्ता में आये भूकंप में अब तक कितने लोगो की मौत और कितने लोग घायल हुए है?

उत्तर- जकार्ता में आये भूकंप में अब तक 268 लोगो की मौत और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए है | 

5. 23 नवंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 23 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा UP Police को झंडा प्रदान किया था | इसलिए आज UP Police द्वारा पुलिस झंडा दिवस (Police Flag Day) मनाया जाता है | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *