करंट अफेयर्स (Current Affairs) 20 अक्टूबर 2022 | 

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहाँ और कितनी रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजना का उद्गाटन किया गया है | 

उत्तर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जूनागढ़ में 3580 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजना का उद्गाटन किया गया है | 

2. कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव (Election)का नतीजा (Result) कब घोषित हुआ और कौन इस पद के लिए चुना गया है और वह अपना कार्यभार कब से संभालेंगे ?

उत्तर- कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव (Election) का नतीजा कल 19 अक्टूबर को घोषित हुआ और मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को 6,825 वोट से हराकर इस पद को हासिल किया है और वह अपना कार्यभार 26 अक्टूबर को संभालेंगे | 

3. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए भाजपा (BJP) ने कितने प्रत्याशियों के टिकट घोषित किए है और कितने विधायकों के टिकट काट दिए गए है?

उत्तर-  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए भाजपा (BJP) ने 62 प्रत्याशियों के टिकट घोषित किए है और 11 विधायकों के टिकट काट दिए गए है | 

4. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में किसकी घोषणा की है?

उत्तर- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की है | 

5. 20 अक्टूबर को प्रतिवर्ष कौन-सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 20 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day) मनाया जाता है | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *