1. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के किस नेता का निधन कब हो गया और उनके निधन के शोक में कितने दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंहयादव का निधन कल 10 अक्टूबर को हो गया और उनके निधन के शोक में 3 दिन का राजकीय शोक (State Mourning) घोषित किया गया है |
2. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर किस-किसने श्रद्वांजलि दी है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, अभिनेत्री जयाप्रदा, सपा विद्यायक अब्दुल्ला आजम आदि ने श्रद्वांजलि दी है |
3. RBI द्वारा किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और बैंक द्वारा कब कारोबार बंद किया जायेंगा?
उत्तर- RBI द्वारा पुणे का सेवा सहकारी बैंक लिमिटेड बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और बैंक द्वारा कल 10 अक्टूबर को कारोबार बंद कर दिया गया |
4. रूस के क्रीमियन ब्रिज पर हमले के बाद रूस ने क्या किया?
उत्तर- रूस के क्रीमियन ब्रिज पर हमले के बाद रूस ने अपनी सेना की सहायता से कल 10 अक्टूबर को यूक्रेन के कई शहरों पर हमला किया है |
5. अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of The Girl Child) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of The Girl Child) प्रतिवर्ष आज 11 अक्टूबर को मनाया जाता है |