1. विश्व बैंक (World Bank) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस वर्ष रुपये में अभी तक कितनी % गिरावट आई है?
उत्तर- विश्व बैंक (World Bank) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस वर्ष रुपये में अभी तक 10% गिरावट आई है |
2. विश्व बैंक (World Bank) के अनुसार वित वर्ष 2022-23 में सकल घरेलु उत्पाद (GDP) की वृद्धि का क्या अनुमान है?
उत्तर- विश्व बैंक (World Bank) के अनुसार वित वर्ष 2022-23 में सकल घरेलु उत्पाद (GDP) की वृद्धि में गिरावट का अनुमान है, GDP विकास दर विश्व बैंक के अनुसार वित वर्ष 2022-23 में 6.9% रहने की उम्मीद है | जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में GDP 8.7% थी | जो 2022-23 में बड़ी गिरावट है, लेकिन विश्व बैंक के GDP के अक्टूबर महीने के अनुमान के अनुसार 6.5% से अच्छी है |
3. कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कहाँ और कब राष्ट्रीय स्तर की रैली आयोजित करने की घोषणा की है?
उत्तर- कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच जंतर-मंतर पर 9 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर (National Level) की रैली आयोजित करने की घोषणा की है |
4. भारतीय शेयर बाजार दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह में कैसा चल रहा है?
उत्तर- भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट चल रही है | इसमें सेंसेक्स (Sensex) 208 अंकों की गिरावट के साथ 62626 अंको पर बंद हुआ और निफ्टी (Nifty) में 58 अंक की गिरावट के साथ 18642 अंको पर बंद हुआ |
5. 07 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 07 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day) मनाया जाता है