1. Airtel कंपनी द्वारा कब से अपनी 5G सर्विस लाइव कर दी गयी है, और यह सर्विस अभी कहाँ-कहाँ लाइव की गयी है | Airtel द्वारा अपनी 5G सर्विस को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर- Airtel कंपनी द्वारा कल 6 अक्टूबर से अपनी 5G सर्विस लाइव कर दी गयी है, और यह सर्विस अभी 8 शहरों (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुर, हैदराबाद, वाराणसी, नागपुर और सिलीगुड़ी) में लाइव की गयी है | Airtel द्वारा अपनी 5G सर्विस को Airtel 5G Plus नाम दिया गया है |
2. साहित्य के नोबेल 2022 किसको दिए जाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर- साहित्य के नोबेल 2022 फ्रेंच लेखिका एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux) को दिए जाने की घोषणा की गयी है |
3. विश्व बैंक (World Bank) ने भारत में वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर कितने % कर दिया है?
उत्तर- विश्व बैंक (World Bank) ने भारत में वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.5 %कर दिया है | यह अनुमान भारतीय अर्थव्यवस्था वित वर्ष 2022-23 के अनुसार है, जिसमे जून 2022 के अनुमान के अनुसार 1% की कमी हुई है |
4. अर्जेंटीना (Argentina) के कप्तान (Captain) के अनुसार कौन-सा खिलाडी (Player) क़तर (Qatar) में अपना आखिरी फुटबॉल वर्ल्ड कप (Last Football World Cup) खेलेंगे |
उत्तर- अर्जेंटीना (Argentina) के कप्तान (Captain) के अनुसार लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) नाम के खिलाडी (Player) क़तर (Qatar) में अपना आखिरी फुटबॉल वर्ल्ड कप (Last Football World Cup) खेलेंगे | यह इस बार पांचवी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहे है |
5. विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) प्रतिवर्ष आज 07 अक्टूबर को मनाया जाता है |