1. वैज्ञानिकों को किस ग्रह पर पानी का सबूत हासिल हुआ है?
उत्तर- वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर पानी का सबूत हासिल हुआ है | जिससे वैज्ञानिक अंदाज़ा लगा रहे है, कि मंगल ग्रह पर भी जीवन है |
2. भारत देश के राष्ट्रपिता श्री महात्मा गाँधी जी की जयंती प्रतिवर्ष कब मनाई जाती है और साथ में उसी दिन एक और कौन-से महापुरुष की जयंती मनाई जाती है?
उत्तर- भारत देश के राष्ट्रपिता श्री महात्मा गाँधी जी की जयंती प्रतिवर्ष आज 2 अक्टूबर को मनाई जाती है और साथ में आज के ही दिन श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है |
3. स्वच्छ भारत मिशन में किस शहर, किस बड़े राज्य और किस छोटे राज्य को सफाई में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर- स्वच्छ भारत मिशन में इंदौर शहर को, मध्य प्रदेश बड़े राज्य को और त्रिपुरा छोटे राज्य को सफाई में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है | भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने सभी शहर और राज्य को बधाई दी है |
4. महिला एशिया कप की शुरुवात कब हुई और दूसरा मैच किस-किसके बीच में था और किस टीम ने जीत हासिल की?
उत्तर- महिला एशिया कप की शुरुवात कल 1 अक्टूबर को हुई और दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच में T20 था | और भारतीय टीम ने 41 रन से श्रीलंका को हराया और भारतीय टीम ने जीत हासिल की |
5. विश्व अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष आज 2 अक्टूबर को मनाया जाता है |