1. किस संस्थान द्वारा साइबर सुरक्षा अभ्यास ‘सिनर्जी (Synergy)’ आयोजित किया है?
उत्तर- इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय (Ministry of Electronics and IT) के अंतर्गत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (Indian Computer Emergency Response Team) ने सिंगापुर (Singapore) की साइबर सुरक्षा एजेंसी (Cyber Security Agency) के सहयोग से 13 देशों के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास सिनर्जी (Synergy) को सफलतापूर्वक आयोजित किया | इसे अंतराष्ट्रीय काउंटर रैनसमवेयर इनिशिएटिव- रेजिलिएशन वर्किंग ग्रुप (International Counter Ransomware Initiative- Resilience Working Group) के भाग क रूप में आयोजित किया गया, इसका नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (National Security Council Secretariat) के नेतृत्व में भारत द्वारा किया जा रहा है |
2. मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) किस देश के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) थे, जिनका अभी जल्दी में निधन हुआ है?
उत्तर- 1985 से 1991 तक पूर्व सेवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया | 1986 में मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) ने अमेरिका और सेवियत संघ द्वारा आयोजित सभी लंबी दुरी की मिसाइलों को ख़त्म करने का प्रस्ताव रखा था, यह शीत युद्ध के अंत की शुरुवात थी | उन्हें 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है |
3. किस भारतीय राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ‘देश का पहला वर्चुअल स्कूल’ को लांच किया है?
उत्तर- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा देश का पहला वर्चुअल स्कूल को लांच किया है, इस स्कूल का नाम ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ रखा गया है | इस स्कूल में प्रवेश के लिए पुरे भारत के कक्षा 9 से 12 वी के बच्चे योग्य है | यह स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन से सम्बंधित होगा और यह स्कूल निशुल्क होंगा | इस स्कूल में कक्षाएं स्कूलनेट और गूगल द्वारा निर्मित एक विशेष मंच से आयोजित की जाती है |
4. कौन से राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्य के संग्रहण को अनिवार्य बनाने वाली देश की पहली पुलिस बन गयी है?
उत्तर- दिल्ली पुलिस (Delhi Police) 6 वर्ष से अधिक की सजा के साथ दंडनीय अपराधों में फॉरेंसिक साक्ष्य के संग्रह को अनिवार्य बनाने वाली देश की पहली पुलिस बन गयी है | यह सजा दर और अपराधिक न्याय प्रणाली को फॉरेंसिक विज्ञानं जांच के साथ एकीकृत करने के लिए किया गया है |
5. NCRB की नई रिपोर्ट के अनुसार, किस राज्य में सबसे अधिक राजद्रोह के मामले दर्ज किये गए है?
उत्तर- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नई रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश (29) में देशद्रोह के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गए है 2020 में आंध्र प्रदेश में देशद्रोह का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि देश में 2021 में IPC की धारा 124A के अंतर्गत देशद्रोह के 76 मामले दर्ज किये गए |