करंट अफेयर्स (Current Affairs) 6 अगस्त 2022-

1. ISRO द्वारा Launch किये जाने वाले 75 ग्रामीण स्कूलों (Rural School) की 750 लड़कियों (Girls) द्वारा विकसित उपग्रह (Developed Satellite) का नाम क्या है?

उत्तर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization, ISRO) श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन (Satish Dhawan) द्वारा अंतरिक्ष केंद्र (Space Center) से एक छोटा उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) लांच करने जा रहा है | यह इसरो (ISRO) द्वारा निर्मित सबसे छोटा और सबसे हल्क वाणिज्यिक राकेट है | यह राकेट क्यूबसैट आजदीसैट ले जायेंगा, जिसे ग्रामीण भारत के 75 ग्रामीण स्कूलों (Rural School) की 750 लड़कियों (Girls) द्वाराविकसित उपग्रह (Developed Satellite) बनाया गया है | 

2. युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित सैन्य अभ्यास है?

उत्तर- भारत और अमेरिका (India and America) द्वारा अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड (Uttarakhand) के औली (Auli) में युद्ध अभ्यास नामक एक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है | इस अभ्यास के 18 वे संस्करण में कई जटिल समस्याओं को सम्मलित किया गया है | 

3. किस देश के द्वारा ताइवान के पास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है?

उत्तर- चीन देश ने ताइवान के पास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित किया है, चीन ने बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा और लड़ाकूजेट को तैनात किया है | यह सैन्य अभ्यास अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताईवान की यात्रा के प्रतिशोध के रूप में आयोजित किया गया है | पेलोसी ताइवान का दौरा करने वाली सर्वोच्च प्रोफाइल अमेरिकी अधिकारी है | 

4. अगस्त 2022 मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) के बाद रेपो दर (Repo Rate) क्या थी?

उत्तर- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने रेपो दर (Repo Rate) को 50 आधार अंक (BPS) बढाकर 5.40% कर दिया है | यह निर्णय उच्च मुद्रास्फीति को बनाये रखने के लिए लिया गया है | 

5. भारतीय सेना ने अपनी अंतरिक्ष-आधारित संपत्तियों की परिचालन तत्परता का परिक्षण करने के लिए कौन-सा अभ्यास और कितने दिन का आयोजित किया जायेंगा?

उत्तर-भारतीय सेना ने अपनी अंतरिक्ष-आधारित संपत्तियों की परिचालन तत्परता का परिक्षण करने के लिए स्काईलाइट नाम का 5 दिन का अभ्यास आयोजित किया गया है | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *