1. दुबई(Dubai) में आयोजित ओपन शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता?
उत्तर- भारत के रहने वाले अरविंद चितांबरम ने दुबई (Dubai) में आयोजित ओपन शतरंज टूर्नामेंट के विजेता (Winner) बने |
2. ओसाका में जापान ओपन बैडमिंटन के पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में एकल ख़िताब किसने हासिल किया?
उत्तर- ओसाका में आयोजित जापान ओपन बैडमिंटन में पुरुष वर्ग के केंटा निशिमोतो और महिला वर्ग की अकाने यामागुची ने एकल ख़िताब हासिल किया |
3. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किस शृंखला के वर्णन के लिए एमी पुरस्कार हासिल किया?
उत्तर- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को वृत्तचित्र शृंखला ‘Our Great National Parks’ के वर्णन के लिए एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
4. मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर कर दुर्घटना में टाटा समूह के किस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है?
उत्तर- मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर कार दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54 वर्ष) की मृत्यु हो गयी |
5. किस मंत्री द्वारा Covid-19 और निपाह वायरस को रोकने में उनके योगदान के लिए उन्हें कौन सा पुरस्कार दिया जा रहा था, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया?
उत्तर- केरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा द्वारा Covid-19 और निपाह वायरस को रोकने में उनके योगदान के लिए उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा था, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया |