करंट अफेयर्स (Current Affairs) 29 अगस्त 2022 |

1. Twin Tower को कब गिराया जा रहा है और इसे गिराने के लिए क्या तेयारिया की गयी है?

उत्तर- Twin Tower को कल यानि की 28 अगस्त 2022 को दोपहर 2:30 बजे गिराया गया | Twin Tower को गिराने के लिए 3700 किलोग्राम बारूद का उपयोग किया गया है | Twin Tower नोएडा में सेक्टर 93A में स्थित 32 मंजिला एक अवैध इमारत है, इस इमारत के निर्माण में 300 करोड़ का खर्चा किया गया था | Twin Tower के आसपास के इलाके को खाली कर दिया गया था | इस इमारत को गिराने में 20 करोड़ का खर्चा किया गया है | 

2. एशिया कप कहाँ आयोजित हुआ था और एशिया कप में भारत और पाकिस्तान ने कितने रन बनाये | और कौन सी टीम ने एशिया कप को हासिल किया | 

उत्तर-दुबई (Dubai) में आयोजित एशिया कप (Asia Cup) टी-20I में भारत ने 19.4 बॉल में 148 रन 5 विकेट में बनाये जबकि पाकिस्तान ने 19.5 बॉल में 147 रन 10 विकेट पर बनाये | यानि की एशिया कप (Asia Cup)टी-20I में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया | भारतीय टीम (Indian Team) ने एशिया कप (Asia Cup) को हासिल किया |

3. अभी जल्दी में खबरों में रही Linthoi Chanambam किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर- Linthoi Chanambam ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण (Gold) के साथ जुडो विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक जीतकर इतिहास बना दिया | 15 वर्ष की मणिपुर की जुड़ोका ने विश्व जुडो कैडेट (U18) चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया | यह पहली भारतीय जुड़ोकों है, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग में पदक हासिल किया है | 

4. किस खिलाड़ी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है?

उत्तर- भारत देश के हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) आयोजित किया जाता है | यह दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता है | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल और शारारिक गतिविधियों के महत्व को समझाना और उनके लिए जागरूकता पैदा करना है | मेजर ध्यानचंद द्वारा 1928, 1932 और 1936 में ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीताया | 

5. पैदल यात्रियों और साइकिल वाले यात्रियों के लिया 300 मीटर लम्बा ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किस शहर में किया?

उत्तर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद में साबरमती नदी पर पैदल यात्रियों और साइकिल वाले यात्रियों के लिया 300 मीटर लम्बा ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया है | अटल ब्रिज प्रसिद्ध पतंग उत्सव के प्रेरित डिज़ाइन के साथ साबरमती नदी के दो किनारों को आपस में जोड़ता है | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *