1. विश्व जल सप्ताह 2022 (World Water Week 2022) की थीम क्या है?
उत्तर- Stockholm International Water Institute हर वर्ष विश्व जल सप्ताह (World Water Week) का आयोजन करता है | इस वर्ष विश्व जल सप्ताह (World Water Week) का आयोजन 23 अगस्त से 1 सितम्बर तक मनाया जा रहा है | इस वर्ष विश्व जल सप्ताह (World Water Week) की थीम Seeing The Unseen: The Value of Water है |
2. 2022 में आयोजित SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन स्थल कौन-सा है?
उत्तर- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के ताशकंद (Tashkent) में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization) के सदस्यों ने देश के रक्षा मंत्रियों (Defense Ministe) की वार्षिक बैठक में भाग लिया | इस बैठक में भारत, चीन, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों (Foreign Ministers) ने भी भाग लिया | इस बैठक में समरकंद (Samarkand) में राष्ट्रध्यक्षों के आगामी SCO शिखर सम्मलेन की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी है |
3. 2022 लिबर्टी मेडल (Liberty Medal) से किस नेता को सम्मानित किया गया है?
उत्तर- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) को National Constitution Center द्वारा इस वर्ष के लिबर्टी मेडल (Liberty Medal) के लिए नामित किया गया है | उन्हें रुसी अत्याचारों के सामने स्वतंत्रता की वीरतापूर्ण रक्षा के लिए चुना गया है | वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में मई 2019 से कार्य कर रहे है |
4. फहमीदा अजीम (Fahmida Azeem) किस देश से है, जिन्हे 2022 के पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) के लिए चुना गया है?
उत्तर- फहमीदा अजीम (Fahmida Azeem) का जन्म बांग्लादेश (Bangladesh) में हुआ और अमेरिका (America) की इनसाइडर ऑनलाइन पत्रिका (Insider Online Magazine) में इन्होने कार्य किया | फहमीदा अजीम (Fahmida Azeem) को 2022 के पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize) के लिए चुना गया है | फहमीदा अजीम (Fahmida Azeem) इनसाइडर (Insider) के चार पत्रकारों (Journalists) में से है, जिन्हे उइगरों के चीनी उत्पीड़न पर उनके कार्य के लिए चुना गया है |
5. अभी जल्दी में खबरों में रही अंतिम पंघाल कौन-सा खेल खेलती है?
उत्तर- अंतिम पंघाल Under 20 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप (Wrestling World Championship) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी है | सोफिया, बुल्गारिया में हो रही विश्व चैंपियनशिप (World Championship) में 53 किलोग्राम वर्ग में वह शीर्ष पर रही |