1. सभी घरों में नल कनेक्शन की सहायता से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने वाला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य किस राज्य को चुना गया है?
उत्तर- सभी घरों में नल कनेक्शन की सहायता से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने वाला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य गोवा (Goa) राज्य को चुना गया है |
2. दूरसंचार विभाग द्वारा दूरसंचार ऑपरेटर को क्या आवंटित किया?
उत्तर- दूरसंचार विभाग द्वारा 5G स्पेक्ट्रम दूरसंचार ऑपरेटर को आवंटित किया गया है और 5G सेवाओं के मार्ग को खोल दिया गया है |
3. 2022 की पहली छमाही के अंतर्गत देश में सौर क्षमता प्रतिष्ठान कितने प्रतिशत बढ़कर कितना हो गया?
उत्तर- 2022 की पहली छमाही के अंतर्गत देश में सौर क्षमता प्रतिष्ठान 59% बढ़कर 7.2 गीगावाट हो गया |
4. फसल वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड कितने मिलियन टन होने का अनुमान है, और इसमें पिछले वर्ष से कितनी वृद्धि होंगी?
उत्तर- फसल वर्ष 2021-22 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 315.72मिलियन टन होने का अनुमान है, और इसमें पिछले वर्ष से 4.98 मैट्रिक टन की वृद्धि होंगी |
5. राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मलेन 2022 (National Security Strategy Conference) कब आयोजित किया गया था?
उत्तर- राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मलेन 2022 (National Security Strategy Conference) का आयोजन 17-18अगस्त2022 को किया गया |