करंट अफेयर्स (Current Affairs) 14 सितम्बर 2022 | 

1. 1 दिसंबर 2022 से G20 की अध्यक्षता (Presiding) कौन-सा देश ग्रहण करेंगा?

उत्तर- भारत द्वारा 1 दिसंबर 2022 से G20 की अध्यक्षता(Presiding) 1 साल के लिए ग्रहण करेंगा | 

2. भारत और जापान का समुद्री अभ्यास का छठा संस्करण कहाँ और कब से शुरू हुआ है?

उत्तर- भारत और जापान (India and Japan) का समुद्री अभ्यास (Maritime Exercise) का छठा संस्करण बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में 11 सितम्बर से शुरू हुआ है | 

3. आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2022 किसके द्वारा लांच की गयी है?

उत्तर- आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2022 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया (Health and Family Welfare Minister Mansukh Mandaviya ) द्वारा लांच की गयी है | 

4. फिक्की ने भारत के टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत कितने रोगियों को गोद लेने की प्रतिबद्धता जताई है?

उत्तर- फिक्की ने भारत के टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 1 लाख रोगियों को गोद लेने की  प्रतिबद्धता जताई है | 

5. हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है और विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *