1. थोक महंगाई दर (Wholesale inflation Rate) अगस्त में घटकर कितनी % हो गयी?
उत्तर- थोक महंगाई दर (Wholesale inflation Rate) अगस्त में घटकर 12.41% रह गयी है, यह दर जुलाई में 13.93% थी | थोक महंगाई दर (Wholesale inflation Rate) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है |
2. भूटान (Bhutan) के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) भारत (India) में कहाँ आये और उन्होंने किससे मुलाकात की?
उत्तर- भूटान (Bhutan) के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) बुधवार को भारत में दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की |
3. गोवा राज्य (Goa State) से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के कितने विधायकों ने इस्तीफा दिया और कौन-सी पार्टी को चुना?
उत्तर- गोवा राज्य (Goa State) से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के 8 विधायक पूर्व CM सहित ने पार्टी को छोड़ा और BJP में शामिल हुए |
4. हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तर- प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस आयोजित किया जाता है | इसकी शुरुवात 14 सितम्बर 1949 से हुई जब देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में चुना गया | हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है |
5. भारत में इंजीनियर दिवस (Engineer Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर- भारत में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को महान इंजीनियर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर दिवस (Engineer Day) मनाया जाता है | 1967 से भारत सरकार (India Government) ने उनके अच्छे कार्यो के लिए उनके सम्मान के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा की |