1. ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास किस भारतीय सशस्त्र बल ने आयोजित किया है?
उत्तर- भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा 20 दिनों तक चलने वाला ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास आयोजित किया गया है | यह अभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत और चीन के बीच विघटन प्रक्रिया के बीच आयोजित किया गया है | ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास की समीक्षा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने की है |
2. Indo-Pacific Economic Framework के किस स्तंभ को भारत ने छोड़ दिया है?
उत्तर- भारत द्वारा अमेरिका के नेतृत्व वाले Indo-Pacific Economic Framework की व्यापार सम्बन्धी बातों से हाथ पीछा कर लिया है | इस बात की पुष्टि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नेकी है, कि भारत Indo-Pacific Economic Framework में शामिल नहीं होंगा | Indo-Pacific Economic Framework की मंत्रिस्तरीय बैठक को अभी जल्दी में अमेरिका द्वारा आयोजित किया गया है |
3. राष्ट्रीय रक्षा MSME सम्मलेन की मेजबानी भारत के कौन-से शहर द्वारा की जा रही है?
उत्तर- भारत के कोटा (राजस्थान) शहर द्वारा 2 दिन का राष्ट्रीय रक्षा MSME सम्मलेन आयोजित किया गया है | प्रदेश में पहली बार इस सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है | इस सम्मेलन में मशीन गन, आर्टिलरी गन, T-90, BMP- 2 टैंक और सैन्य पुल सहित कई सारे रक्षा उपकरण प्रदर्शित किये जा रहे है | इस सम्मलेन में कई स्टार्ट अप्स और MSMEs द्वारा भी अपने उत्पादों को प्रदर्शन कर रहे है |
4. अंतराष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मलेन 2022 कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रेटर नॉएडा (Greater Noida) में International Dairy Federation World Dairy Summit 2022 का शुभारंभ किया गया है | भारतीय डेयरी उद्योग (Indian Dairy Industry) का वैश्विक दूध उत्पादन (Global Milk Production) में लगभग 23% सहयोग है, यह प्रतिवर्ष 210 मिलियन टन का उत्पादन करते है |
5. US Open Tennis Tournament 2022 के विजेता कौन है?
उत्तर- US Open Tennis Tournament 2022 के विजेता स्पेनिश टेनिस खिलाडी कार्लोस अलकाराज़ है, इन्होने फाइनल (Final) में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीता |