1. जल्दी में ख़बरों में रहे वी. प्रणव किस खेल से सम्बंधित है और उन्होंने कौनसा ख़िताब हासिल किया है?
उत्तर- जल्दी में खबरों में रहे वी, प्रणव (V. Prnav) शतरंज (Chess) खेल से सम्बंधित है और इन्होने मात्र 15 वर्ष की आयु में रोमानिया (Romania) में एक टूर्नामेंट (Tournament) जीतकर भारत के 75 वे ग्रैंडमास्टर (75th Grandmaster) का ख़िताब अपने नाम किया है | इन्होने अपने तीसरे और अंतिम जीएम मानदंड को सुरक्षित करने के लिए और ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) के ख़िताब को जीतने के लिए रोमानिया (Romania) के बाय मारे में लिमपेडिया ओपन (Limpedia Open) जीता है |
2. पुरे विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल (Highest Railway Bridge) भारत देश के किस केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) में स्थित है?
उत्तर- चिनाब ब्रिज (Chenab Bridge) नामक रेलवे पुल (Railway Bridge) पुरे विश्व का सबसे ऊँचा पुल है, यह पुल भारत के केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में स्थित है | इस दुनिया के सबसे ऊँचे ब्रिज का स्टील आर्च पिछले वर्ष बनकर तैयार हो गया था, बस ओवरआर्क डेक का काम पूरा होने वाला था | दुनिया के इस सबसे ऊँचे पुल पर एक और मील का पत्थर तब हासिल होंगा जब चिनाब रेलवे ब्रिज (Chenab Railway Bridge) का ओवरआर्क डेक (Overarch Deck) एक सुनहरे जोड़ के साथ पूरा हो जायेंगा |
3. नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (New Delhi International Arbitration Center) का नया नाम क्या है?
उत्तर- केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लोकसभा में ‘नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (New Delhi International Arbitration Center) (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया | लोकसभा में इस विधेयक को कानून मंत्री (Law Minister) किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (New Delhi International Arbitration Center) अधिनियम 2019 में संशोधन करने के लिए पेश किया था | इस विधेयक से नई दिल्ली अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (New Delhi International Arbitration Center) का नाम बदलकर भारत अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (India International Arbitration Center)रख दिया गया है |
4. किस भारतीय सशस्त्र बल द्वारा ‘हिम ड्रोन-ए-थाँन’ कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर- भारतीय सेना (Indian Army) ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा ‘हिम ड्रोन-ए-थाँन’ कार्यक्रम शुरू किया है | इस कार्यक्रम के द्वारा उद्योग, अकादमिक, ड्रोन उत्पाद निर्माता और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स आदि सभी हितधारकों को जोड़ता है |
5. किस राज्य ने नया अनुच्छेद 3A सम्मलित करने के लिए सविधान (संशोधन) विधेयक को पेश किया है?
उत्तर- YSRCP के एक राजयसभा सासंद के द्वारा नया अनुच्छेद 3A जोड़ने के लिए सविधान (संशोधन) विधेयक 2022 को पेश किया है | यह विधेयक राज्य विधयिकाओं को उनके क्षेत्र में एक या एक से अधिक राजधानियों को स्थापित करने के लिए स्पष्ट विधायी क्षमता प्रदान करना चाहता है |