1. भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) द्वारा कहाँ और कितने रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया?
उत्तर- भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) द्वारा अंबाजी में 7200 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया और PM द्वारा अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी गयी |
2. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कितने और कौन-कौन से राज्य को रूस में मिलाने की घोषणा की है?
उत्तर- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 4 राज्यों को (Donetsk, Luhansk, Zaporizhzhia and Kherson) के रूस में मिलाने की घोषणा की है |
3. 36वे राष्ट्रीय खेल में कल वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम भारवर्ग में किसने स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया?
उत्तर- 36वे राष्ट्रीय खेल में कल वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम भारवर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया |
4. India Mobile Congress, IMC 2022 का छठा एडिशन कब और कहाँ हो रहा है और यह कब तक चलेंगा?
उत्तर- India Mobile Congress, IMC 2022 का छठा एडिशन आज 1 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में हो रहा है और यह 4 अक्टूबर तक चलेंगा |
5. विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) प्रतिवर्ष आज 1 अक्टूबर को मनाया जाता है |